फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मटूली पंचायत में लोगों की सेहत जांची

Mon, 08 Apr 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
मटूली में स्वास्थ्य शिक्षक लोगों को जागरूक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
विज्ञापन

लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर क्षेत्र की मटूली पंचायत में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ की ओर से लगाए गए शिविर में 50 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शुभारंभ पंचायत के प्रधान कमल किशोर ने किया। वहीं इस दौरान लोगों को पौष्टिक आहार का सेवन का आग्रह किया।
विज्ञापन

नालागढ़ के खंड स्वास्थ्य शिक्षक जसपाल शर्मा ने कहा कि अपनी विकृत जीवन प्रणाली के कारण वर्तमान में 40 फीसदी लोग बीमार जीवन जी रहे हैं। गैर संचारी रोगों के कारण लोग मृत्यु का ग्रास बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिन में तीन बार पौष्टिक भोजन लेना चाहिए तथा सायंकालीन भोजन हल्का तथा सूर्यास्त से पहले कर लेना चाहिए। साथ ही कहा कि नींद छह से सात घंटे लेनी चाहिए। इसमें अतिरिक्त नियमित व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाते रहना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्याम लाल शर्मा, आशा कार्यकर्ता सुमति, नीतू तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें