फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला के कोटला गांव में सात दिन से नहीं आया पानी

Thu, 20 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग बद्दी कार्यालय का घेराव करते बरोटीवाला पंचायत के कोटला गांव के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने आईपीएच के कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन। ग्राम पंचायत बरोटीवाला के तहत कोटला गांव में पेयजल किल्लत पर स्थानीय लोगों समेत महिलाओं ने जलशक्ति विभाग कार्यालय बद्दी के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनके गांव की पेयजल समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे और लाइन से जो नई काॅलोनी को कनेक्शन दिया गया है उसे काट देंगे। इससे पहले भी मंगलवार को कोटला के ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर गांव को पानी उपलब्ध करवाने के लिए कहा था।
ग्रामीण महिला रानी चौधरी व समाज सेवी वीरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि गांव में पानी की पाइप लाइन डेढ़ इंच मोटी है जो कि बहुत पुरानी है और यहां पर तीन इंच लाइन होनी चाहिए। गांव की लाइन से एक निजी आवासीय काॅलोनी को पानी दे दिया गया जोकि गलत है। गांव में 7 दिन से पानी नहीं आया है। जिससे लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

कोटला गांव के बीर सिंह, हरकेश, रामनाथ, राज कुमार, गुरनाम, तरसेम विजय, रानी चौधरी, वीरेंद्र चौधरी दून, श्याम, मीरा देवी, शिवराम, पूर्णचंद, विनोद, कमला देवी व विनोद के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया
विज्ञापन

उधर, इस बारे में विभाग के सहायक अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि गांव की समस्या को देखते हुए वीरवार को मोटर बदल गई और नई मोटर डाल दी गई। अब दो माह में नई पाइप लाइन डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें