फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खेड़ा में विवाहिता ने पंखे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। खेड़ा गांव में किराये के मकान में रहने वाली यूपी के बलिया निवासी एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खेड़ा गांव में किराये के मकान में रहने वाले एक प्रवासी कामगार की 20 साल की विवाहित बेटी ने मंगलवार को पंखे में लटककर जान दे दी। यूपी के बलिया में कुछ माह पहले इसका विवाह हुआ था। लेकिन अभी कुछ दिन यह अपने पिता के पास हिमाचल आई हुई थी। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया का युवती के कब्जे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है। बुधवार को नालागढ़ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें