फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू से सोलन तक चार स्थानों में वाहन चलाना खतरनाक, हो रहे हादसे

Wed, 01 Nov 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कालका-​शिमला हाईवे पर चक्कीमोड़ के समीप वनवे ट्रैफिक होने के कारण वाहनों को खतरा। संवाद
विज्ञापन
पट्टामोड़, धर्मपुर, सनवारा में आ रही ज्यादा दिक्कत
विज्ञापन

कई जगह सड़क किनारे पड़ा है मलबा, काम नहीं हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन फोरलेन में चार स्थानों में वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इन चार स्थानों पर हादसे की आशंका बनी हुई है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर एक तरफ आवाजाही होने के कारण आमने-सामने टक्कर के मामले आ रहे हैं। वहीं कई जगह ऐसी हैं जहां पर सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू तक नहीं किया है। इसी के साथ कई जगहों पर पहाड़ी पर ड़ंगा लगाने का कार्य तक शुरू नहीं हो पाया हैै।
विज्ञापन

हाईवे पर पट्टा मोड़ के समीप 200 मीटर सड़क पर वनवे ट्रैफिक है। यहां पर एक तरफ पहाड़ी से मलबा गिरा हुआ है। दूसरी ओर फ्लाईओवर का काम भी चला हुआ है। ऐसे में यहां पर काफी दिक्कत आ रही है। जबकि धर्मपुर के समीप सीआरपीएफ गेट के पास से दोसड़का तक भी वनवे यातायात चल रहा है। वहीं कसौली रोड से आए मलबे को भी कंपनी ने नहीं हटाया है। ग्रिल कंपनी की लापरवाही के कारण अभी तक मलबा न उठाने के कारण वनवे ट्रैफिक से वाहनों की आपस में टक्कर हो चुकी है। वहीं दूसरा स्थान सनवारा टोल प्लाजा के नजदीक है। यहां भी वन वे ट्रैफिक किया गया है। ग्रिल कंपनी की ओर से पिछले एक दिन से शिखा रिजोर्ट के आगे डिवाइडर तोड़कर निचली ओर जाने वाले वाहनों के लिए आवाजाही शुरू करवा दी है। वहीं अन्य स्थान भी है जहां पर सुबह सड़क खुली मिलती है और शाम को सड़क बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दी जाती है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें