पुलिस ने किया था हाई प्रोफाइल सट्टे का पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के एक नामी निजी होटल में हाई प्रोफाइल सट्टे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर बाहरी राज्यों से आए युवकों व युवतियों को गिरफ्तार किया है। युवक जुआ खेल रहे थे और युवितयां उन्हें ताश बांट रही थीं। पुलिस ने मौके से 3,72,380 रूपये, बाहरी राज्य की शराब व चिट्टा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों व युवतियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। बाद में आरोपियों को शुक्रवार शाम को जमानत पर रिहा किया गया।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात नालागढ़ बस स्टैंड से एक किलोमीटर की दूरी पर निजी होटल में देर रात हाई प्रोफाइल सट्टा खेला जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होटल में सट्टा खेला जा रहा है और कई युवतियों को भी बुलाया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बद्दी राकेश राय की अगुवाई टीम ने होटल में देर रात करीब डेढ़ बजे दबिश दी। पुलिस ने मौके से 3.72 लाख , बाहरी राज्यों की शराब व एक युवक के पास से चिट्टा भी बरामद किया है। आरोपियों में दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकूला, उत्तराखंड समेत अन्य के लोग शामिल थे। जिला बद्दी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि 35 युवक व युवतियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 3.72 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
इनसेट
इन आरोपियों को सट्टा खेलते पकड़ा
वीरेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी एफ-5/6263 सुल्तानपुर दिल्ली, विजय शंकर पुत्र मुल्ख राज शर्मा निवासी निहाल बिहार हाऊस- आरजीडी-6 निहाल बिहार दिल्ली, मनप्रीत सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह निवासी मानकपुर देवी लाल हाऊस-164पिंजौर, लवकेश पुत्र कंबल किशोर मल्होत्रा निवासी कैथल तहसील माता गेट उधम सिंह कॉलोनी जिला कैथल हरियाणा, राकेश वर्मा पुत्र रमेश वर्मा निवासी कैथल तहसील माता गेट उधम सिंह कलौनी जिला कैथल, कुनाल गिल निवासी विकासपुरी हाऊस- 72ए बिहार निलौटी एक्सटेंशन नई दिल्ली, जितेन्द्र गुलाटी पुत्र वेद प्रकाश गुलाटी निवासी गांव देहरादून शक्ति बिहार कॉलोनी नजद पानी टंकी तहसील देहरादून, अजिन्द्र सौढी पुत्र जरनैल सिंह निवासी चौणा चौंक 2256बी-2 सैणी मोहल्ला पिन्जौर तहसील कालका, दीप जौत सिंह दुआ पुत्र बलवीर सिंह दुआ निवासी देहरादून गोविन्द नगर रेस कोर्ट देहरादून तहसील व जिला देहरादून उत्तराखंड, विजय कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी 9/120 सेक्टर 3 गाजियावाद, मनीष मल्होत्रा पुत्र सीता राम मल्होत्रा निवासी गांव प्रीतमपुरा दिल्ली, पंकज चावला पुत्र राज कुमार चावला निवासी पानीपत 1757 असंल सुशान्त सिटी तहसील व जिला पानीपत हरिय़ाणा, ईश्वर सैणी पुत्र रामकुमार निवासी गांव सिटी आसी तहसील सिटी आसी जिला हिसार हरियाणा, संदीप शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी नालागढ तहसील जिला सोलन, सुमीत सिंगल निवासी वार्ड 9 नालागढ़, प्रोमिला पुत्री श्याम प्रसाद निवासी रोहिनी सैक्टर 16 दिल्ली, मुन्ना लामा पुत्री कृष्णबहादुर लामा निवासी फतेहनगर के-56 नई दिल्ली, रमीता क्षेष्ठा पुत्री श्री राजीत क्षेष्ठा निवासी फतेहनगर न्यु दिल्ली हाऊस के-59/4 फतेहनगर न्यु दिल्ली, भावना पाण्डे पुत्री बलराम पाण्डे निवासी झगमग अपार्टमैन्ट बसन्त कुन्ज टी-3 नई दिल्ली, शिवा थापा पुत्री बल बहादुर थापा निवासी गांव लोमजुंग बेसी शहर -3 एसपी फतेहनगर नई दिल्ली, बीना मुरु पुत्री हरका निवासी गांव फुजील जिला गोरखा नेपाल एपी हाऊस- 16/24 सुभाषनगर नई दिल्ली, आदर्श पुत्र राम कृष्ण निवासी पाली तहसील हासी जिला हिसार हरियाणा, विक्रम पुत्र विजय कुमार निवासी हासी तहसील जिला हिसार हरियाणा, भारत पुत्र सुभाष निवासी गांव व तहसील हासी जिला हिसार हरियाणा, सूरज पुत्र कमल निवासी वरबाला तहसील वरबाला जिला हिसार हरियाणा, संदीप कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव व तहसील कैथल जिला हरियाणा, रवि कुमार पुत्र युधिष्ठर निवासी गांव व तहसील कैथल हिसार हरियाणा, देव पुत्र सतीश कुमार निवासी तहसील व जिला कैथल हरियाणा, विकास दीप पुत्र नाथ राम निवासी तहसील व जिला कैथल हरियाणा, हिमाशुं पुत्र राज कुमार निवासी पानीपत, नोनी पुत्र विजय मदान निवासी पानीपत तहसील व जिला पानीपत, वरुण कुमार पुत्र परमजीत निवासी तहसील व जिला कैथल हरियाणा, विकास पुत्र पदम कुमार निवासी तहसील व जिला कैथल, लवि पुत्र महेश निवासी तहसील व जिला देहरादून और सन्नी खरविन्दा पुत्र मदन लाल खरविन्दा निवासी सैक्टर 27 हाऊस-370 चंडीगढ़ से हुई।
ओमपाल सिंह