उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने शमलेच स्कूल का किया निरीक्षण
शेड्यूल के हिसाब से मिड-डे मिल बनाने करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपजिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजकुमार पराशर ने राजकीय प्राथमिक स्कूल शमलेच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का टेस्ट भी लिया। स्कूल में परोसे जाने वाले मीड-डे मिल की भी जांच की। उन्होंने एमडीएम स्कूल प्रभारी को निर्देश दिए कि वे मीड-डे मिल के लिए तय शेड्यूल के हिसाब से बच्चों को भोजन परोसें। इसके अलावा स्कूल में जगह के हिसाब से न्यूट्रिशियन गार्डन बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने गणित समेत अन्य विषय में कमजोर बच्चों के लिए जीरो पीरियड लगाने के निर्देश दिए।
उपनिदेशक की टीम ने स्कूल के दस्तावेजों समेत सुबह की प्रार्थना सभा का भी जायजा लिया। कक्षा में जाकर बच्चों से अध्यापकों के पढ़ाने के तरीके के बारे में जाना। बच्चों से पूछा कि उन्हें अध्यापकों की ओर से पढ़ाया जा रहा समझ आ रहा है या नहीं। अध्यापक सही समय पर स्कूल पहुंच रहे हैं के बारे में भी जाना। इसके अलावा स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया, जो संतोषजनक पाई गई। उप शिक्षा जिला अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार पराशर ने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। शमलेच स्कूल की व्यवस्था संतोषजनक हैं। स्कूल प्रबंधक को मिड-डे मील की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।