फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खेल प्रतियोगिता में शमरोड स्कूल ओवरआल विजेता

विज्ञापन
शमरोड स्कूल में अंडर-12 प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शमरोड में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


12 केंद्रों के 250 छात्र और छात्रा ने किया प्रदर्शन

50 मीटर दौड़ में अनिकेत और गुंजन ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। राजकीय प्राथमिक स्कूल शमरोड में आयोजित अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर किशोरी लाल राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी हरीराम चंदेल ने की।

प्रतियोगिता में सोलन खंड के 12 केंद्रों के 66 पाठशालाओं से 250 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग ले लिया। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ शामिल रही। इस मौके पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शमरोड़ जोन विजेता रहा। जबकि चंबाघाट जोन उपविजेता रहा। छात्रा कबड्डी में सपरून जोन प्रथम और चंबाघाट दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन छात्र में शमरोड जोन प्रथम और सपरून दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में सपरून विजेता और शमरोड उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनृत्य में राजकीय प्राथमिक पाठशाला शामती ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर जोन शमरोड रही। भाषण में जोन शमरोड से रिद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर सोलन से वर्णिका रही, तृतीय स्थान जोन सपरून से किंजल ने प्राप्त किया। क्विज में जोन शमरोड प्रथम स्थान पर रहा। जोन सपरून द्वितीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में सोलन के अनिकेत प्रथम, शमरोड से समर दूसरे स्थान और चंबाघाट से ऋषभ तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर छात्रा वर्ग में गुंजन जोन शमरोड से प्रथम, तनु जोन चंबाघाट से द्वितीय और यशिका जोन चंबाघाट से तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में शमरोड के समर प्रथम, अनिकेत सोलन जोन दूसरे और सपरून के सोलन जोन की तीसरे स्थान पर रहे। ओवरऑल बेस्ट जोन की ट्रॉफी शमरोड जोन ने प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें