बैठक करते भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष सुशील कडशोली। संवाद
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने सोलन में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वीरवार को सोलन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की एक बैठक हुई। अध्यक्षता शिमला लोकसभा प्रभारी सुशील कडशोली ने की। उन्होंने कहा कि भाजयुमो साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसको लेकर बूथ स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
वहीं इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अभी तक 15000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है आखिर उन्होंने सिर्फ एक साल का जश्न मनाने के लिए कर्ज लिया था, चुनावों के समय तो उन्होंने बड़ी-बड़ी गारंटियां दी थीं और आज मुकर रहे हैं। शिक्षित युवा इन दिनों सड़कों पर है आखिर कहां गई। उनकी पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां, प्रदेश सरकार सिर्फ अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए केंद्र पर छींटाकशी कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में फिर भाजपा पूरे बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी जिसमें युवा मोर्चा को जो भी कार्य भार मिलेगा उसका हम निर्वहन करेंगे।