कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया शिलान्यास
25 लाख की लागत से किया जाएगा ढाई किमी सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। उपमंडल की कोटला पंचायत के तहत डगरोह पुल वाया कोटला से बारड़ गांव के लिए एंबुलेस मार्ग का शिलान्यास शुक्रवार को कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। इस एंबुलेंस मार्ग का निर्माण 25 लाख रुपये की राशि से किया जाएगा। इस सड़क की मांग काफी समय से की जा रही थी कि आखिर विधायक ने गांव के लोगों की मांग पर इस सड़क को बनने की राशि प्रदान कर सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने सड़क निर्माण के लिए दो लाख की राशि दी, जबकि अन्य राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। सड़क के बनने से 50 परिवारों को लाभ मिलेगा। इस सड़क का शिलान्यास ठीक पंचायत चुनावों से पहले किया गया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, नरेश अग्रवाल, महेश गुप्ता, नेत्र अत्री, संजय कुमार मौजूद रहे।