बद्दी के तीन प्राथमिक स्कूलों में जागरुकता सत्रों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। इंस्टीट्यूट फोर रिसर्च एंड ग्रोथ संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से बद्दी क्षेत्र के तीन सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में विशेष हस्तक्षेप सत्र का आयोजन किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय मखनूमाजरा, भुड और मलकूमाजरा शामिल हैं।
इन सत्रों से बच्चों को पोषण, स्वच्छता एवं प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की जानकारी दी गई। बच्चों को स्वच्छ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सत्र में बच्चों का एमयूएसी मूल्यांकन, वजन और पोषण स्थिति की जांच की गई। 350 बच्चों के साथ संवाद और जागरुकता गतिविधियां की गईं।
इस अवसर पर हेल्थ वर्कर श्वेता शर्मा, सहायक स्टाफ रमनीक सिंह एवं स्वयंसेवक अनमोल दीप सिंह ने विद्यालय प्रभारियों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान मखनूमाजरा स्कूल प्रभारी सुनील कुमार, भुड के प्रभारी देव राज और मलकूमाजरा स्कूल की प्रभारी कमलजीत कौर ने संस्था का आभार प्रकट किया।