फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क खोदकर अवैध सीवरेज लाइन जोड़ी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग को बिना बताए छुट्टी वाले दिन की मनमानी, दोषियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएनडीए की ओर से केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता से निर्माणाधीन चक्का मलपुर मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से सड़क खोदकर सीवरेज लाइन जोड़ने का मामला सामने आया है। विभाग के अनुसार यह घटना रविवार को अवकाश के दिन रात के समय हुई। इससे निर्माणाधीन सड़क को नुकसान पहुंचा है और विकास कार्य प्रभावित हुआ है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिस मुख्य सीवरेज लाइन से कनेक्शन जोड़ा गया है, उसे अभी तक विधिवत चालू भी नहीं किया गया है। इसके बावजूद बिना विभागीय अनुमति के कनेक्शन जोड़ दिया गया। विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की समयबद्धता भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विभाग के साप्ताहिक अवकाश वाले दिन सड़क की खाेदाई की गई थी। इसके बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि सड़क की खोदाई किसने की और किसके निर्देश पर निर्माणाधीन सड़क को नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीबीएनडीए के सहायक अभियंता ई. सुमित आजाद ने बताया कि विभाग की अनुमति के बिना निर्माणाधीन सड़क को खोदकर सीवरेज कनेक्शन जोड़ना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि जिस सीवरेज लाइन से कनेक्शन लिया गया है, वह अभी चालू नहीं हुई है। इस घटना से सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें