नालागढ़ के रतयोड़ के पल्ली खड्ड से अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया टिप्पर। संवाद
एसडीएम ने रविवार रात को मौके पर की कार्रवाई
एनजीटी के नियम के तहत डाला जाएगा जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के रतयोड़ के पल्ली खड्ड में अवैध खनर कर रहे एक पोकलेन मशीन और टिपर को जब्त किया है। उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने स्वयं रात को सूचना मिलने पर मौके पर जाकर अवैध खनन करते हुए दोनों वाहनों को पकड़ा है। जल्द ही पकड़े गए इन वाहनों से एनजीटी के नियम के तहत जुर्माना राशि वसूली जाएगी।
एसडीएम दिव्यांशु सिंगल को रविवार रात सूचना मिली कि रतयोड़ के पल्ली खड्ड़ में पोकलेन मशीन से अवैध खनन हो रहा है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम रात को मौके पर पहुंचे और पोकलेन मशीन व टिपर से खनन करते हुए पकड़ा। अवैध खनन करने वाले इन वाहन चालकों के पास किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं थी। जिस पर एसडीएम ने इन दोनों वाहनों को कब्जे ले लिया है।
उधर, एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि उन्हें किसी ने रात को फोन पर सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वह रतयोड़ के पल्ली खड्ड में गए और वहां पर पोकलेन व टिपर को मौके पर ही पकड़ा। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इन दानों वाहनों पर एनजीटी के नियम के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश किए हैं कि वह अवैध खनन को रोकने के लिए मौके पर जाकर एनजीटी के नियमों के तहत चालान करें।