गुप्त सूचना के आधार पर खनन विभाग ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। खनन विभाग ने बघेरी व रामपुर गुजरा में अवैध खनन करते हुए दो जेसीबी और दो टिपर पकड़े हैं। विभाग ने बद्दी व नालागढ़ में अवैध खनन के 35 चालान काटे हैं, जिनसे लाखों रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। मंगलवार देररात खनन विभाग नालागढ़ की टीम ने उपमंडल नालागढ़ के बघेरी में रामपुर गुजरां से अवैध खनन करतीं दो जेसीबी मशीन व दो टिपर को जब्त किया।
जिला खनन अधिकारी को देररात गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर गुजरां में अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद तुरंत स्टाफ को कार्रवाई के आदेश दिए और दो जेसीबी मशीन व दो टिपर को अवैध खनन करते हुए मौके से पकड़ा है। खनन विभाग की टीम में एएमआई सत्यदेव, राघव और जोगिंद्र व कैलाश शामिल रहे। एएमआई सत्यदेव ने बताया कि देररात भी रामपुर गुजरां में दो जेसीबी मशीन व दो टिपरों को पकड़ा है जिन पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।