फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोगों की सुन लेता तो गंबर खड्ड में न बहता फाैजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहाव तेज होने पर दूसरी ओर खड़े लोगों की चेतावनी को किया अनसुना
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण कर रहे लाैटने का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी कुनिहार(सोलन)। कांडी गांव का 40 वर्षीय फौजी मंगलवार सुबह गंबर खड्ड के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उसने समय रहते उनकी चेतावनी सुन ली होती तो हादसा न होता। घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे की है। उस समय गंबर खड्ड उफान पर थी और पानी का बहाव बेहद तेज था। दूसरी ओर खड़े लोगों ने जोर-जोर से आवाज लगाकर फौजी को चेताया कि खड्ड पार करना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने उसे कई बार समझाने की कोशिश की कि पानी का बहाव बढ़ा हुआ है और इसमें उतरना जान जोखिम में डालने जैसा है।
इसके बावजूद फौजी ने ग्रामीणों की चेतावनी को अनसुना कर दिया। खड्ड में उतरने की जिद्द कर बैठा। जैसे ही उसने कदम बढ़ाए, कुछ ही पलों में तेज धार ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया और वह बहता चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने चीखते-चिल्लाते हुए उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन पानी का वेग इतना ज्यादा था कि कुछ ही दूरी पर वह आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी। बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि बरसात के दिनों में गंबर खड्ड का बहाव अचानक कई गुना बढ़ जाता है। इसमें उतरना बहुत बड़ा खतरा है। उनका मानना है कि यदि फौजी जिद्द न करता तो बहने से बच जाता। परिजन और ग्रामीण उसके सकुशल लाैटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें