फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 105 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
50 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन

परवाणू में निजी स्टोर मालिक ने किया रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। निजी स्टोर के मालिक तरुण गर्ग ने परवाणू के सेक्टर-1 में गणपति मेघा स्टोर के परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर का संचालन मोहाली (पंजाब) से निजी अस्पताल से आई टीम ने किया।
अस्पताल से आए डॉ. रितेश, डॉ. हरदीप और डॉ. गुरदेश के साथ लगभग 15 जूनियर स्टॉफ के कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन अस्पताल से आईं खास तौर पर बनाई गई। रक्तदान के साथ ही होम्योपैथी और आंखों की जांच का शिविर भी आयोजित हुआ। डॉ. वर्तिका गर्ग ने करीब 50 लोगों की होम्योपैथी जांच की, जबकि निजी अस्पताल कालका से आईं डॉ. सोमाया ने लगभग 40 लोगों की आंखों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, परवाणू कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं मनोनीत पार्षद रविंद्र गर्ग, नगर परिषद के पूर्व प्रधान व पार्षद ठाकुर दास शर्मा, उपप्रधान लखविंद्र सिंह, पार्षद निशा शर्मा और पार्षद रणजीत ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें