बद्दी के गोगौल्डन वैली पब्लिक स्कूल में आग से सुरक्षा को लकेर जागरूकता शिविर में जानकारी देती
गोल्डन वैली स्कूल में बच्चों को बताए आग से सुरक्षा के उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर जोगिंद्र एवं उनके दल के अन्य सदस्यों ने गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों को आग से सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। जोगिंद्र सिंह ने छात्रों को बताया कि अगर घर में या किसी अन्य स्थान पर आग लग जाए तो उससे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को आग बुझाने वाले विभिन्न प्रकार के सिलिंडर के बारे में बताया और उनके प्रयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने घर में प्रयोग होने वाले सिलिंडर से निकलने वाली गैस में आग लगने पर नियंत्रित करने के तरीके भी बताए। उन्होंने बताया कि अगर घर के सिलिंडर में आग लग जाए तो पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलिंडर पर डाल देना चाहिए।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक भजन सिंह ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सबसे पहले जागरूकता होना चाहिए और जागरूकता से ही हम आग से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य रुचि दुबे, सतीश, अंजना कुमारी, परविंदर कौर, कुलश्रेष्ठ ठाकुर, प्रवीण, शालिग्राम, गुरदयाल, ओम प्रकाश, लतू, लवली, स्तुति समेत शिक्षकगण मौजूद रहे।