फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू के अंबोटा गांव के मंदिर से मूर्ति चोरी

विज्ञापन
शिवलोती मंदिर ।संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। सर्दियों के दौरान चोर लगातार मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगती टकसाल पंचायत के अंबोटा गांव में प्राचीन शिवलोती मंदिर से शनिवार रात चोर एक मूर्ति चुराकर ले गए। मंदिर के पुजारी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमित कुमार निवासी हरि सिंहपुरा तहसील घरोंणडा, करनाल, हरियाणा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह गांव अंबोटा के मंदिर में पुजारी हैं। शुक्रवार दोपहर को जब वह पूजा करने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मंदिर में मूर्ति चोरी हो गई है। जब उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि उसे कोई व्यक्ति चुराकर ले गया है। इससे पहले शनिवार को सोलन के देउंघाट के हनुमान मंदिर से दानपात्र और अन्य सामान चोरी हुआ था। वहीं बीते सप्ताह शहर के दुर्गा माता मंदिर और बाबा बालक नाथ मंदिर से भी चोरों ने नकदही और सामान पर हाथ साफ कर दिया था।
परवाणू थाना के कार्यकारी अधिकारी गोपिंद्र पाल सिंह ने बताया की अंबोटा गांव के शिवलोती मंदिर से मूर्ति चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर चोर की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें