फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन-चैन की मांगी दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन समेत बीबीएन की मस्जिदों व ईदगाह में नमाज आज कर मनाई बकरीदसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/बद्दी। जिला मुख्यालय सोलन समेत बीबीएन में बकरीद मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की। समुदाय के लोगों ने संसार छोड़ चुके लोगों और देश के अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं। बीबीएन में बद्दी की अनवारिया मस्जिद, सनसिटी की आयशा मस्जिद, बिलांवाली, कुंजाहल, बरोटीवाला, खेड़ा, हरायपुर व नालागढ़ के रामशहर रोड पर ईदगाह, सोलन शहर के मालरोड की जामा मस्जिद में नमाज अदा की। सभी मस्जिदों के मौलवियों ने नमाज पढ़ाई। उसके बाद कुर्बानी की रस्म निभाई गई। बद्दी में मौलवी जाकिर हुसैन व सन सिटी मार्ग पर आईशा मस्जिद में मौलवी महताब ने ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर मोहम्मद गुलजार, अख्तर खान, रफीक मोहम्मद, सलीम खान, हमीद खान, अकबर खान, नियाज मोहम्मद, मोहम्मद आशिक, मुस्ताक मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें