फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद में जम्मू-कश्मीर हिंसा और स्वास्थ्य सेवाओं पर हंगामा

Tue, 06 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 20वीं राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 20वीं राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


महिलाओं के अधिकार, जम्मू-कश्मीर में हिंसा, स्वास्थ्य सेवाओं, देश में शिक्षा का स्तर कैसा, आरक्षण के मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष-पक्ष में जमकर बहसबाजी हुई। कई मुद्दों पर नोक झोंक भी देखने को मिली। हालांकि कई मुद्दों पर विपक्ष ने सत्ता पक्ष का मेज थपथपा कर साथ भी दिया। स्कूल में संसद की कार्यवाही देखने के लिए सांसद वीरेंद्र कश्यप और अर्की विधायक गोविंद राम शर्मा भी मौजूद रहे।

युवा संसद में सत्ता पक्ष द्वारा सदन के पटल पर रखे कई बिल भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। स्पीकर की भूमिका में स्कूल की छात्रा दीपशिखा ने बड़े ही बखूबी ढंग से सभापति का अभिनय किया। सांसद प्रियंका द्वारा देश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर चर्चा की। इस दौरान नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग के अतिरिक्त आयुक्त एमसी चालर्स और स्कूल के प्राचार्य डीएस रावत ने आए हुए अतिथियों का शॉल-टोपी पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय की उप प्राचार्य बिमला राय ने बताया कि 20वीं नेशनल युवा संसद स्कूल में आयोजित की गई। इस युवा संसद से जो प्रतिभागी चयनित होंगे वे चंडीगढ़ संभाग के कुल 51 नवोदय स्कूलों के चयनित प्रतिभागियों के साथ युवा संसद में भाग लेंगे। चंडीगढ़ संभाग से चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर की दिल्ली में 8 संभागों की होने वाली संसद में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


नौजवानों को देशभक्ति से साथ जोडे़ं
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि आज के युवा देश के कर्णधार हैं। इसलिए उन्हें सही मार्गदर्शन देना हम सभी का कर्तव्य है। कहा कि देश की सबसे बड़ी नेहरू यूनिवर्सिटी में जो भारत के खिलाफ नारे लगे, वह निंदनीय कृत्य था। इसे ताउम्र भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन अब हम सभी को चाहिए कि हम नौजवानों को देशभक्ति की भावना के साथ जोड़ें ताकि देश को तोड़ने वाली ताकतें हमारे युवाओं का गलत इस्तेमाल न कर सकें। इस मौके पर सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर, तीर्थ राम ठाकुर, रतन पाल, जिप सदस्य सत्या कौशल, आशा परिहार, हीरा लाल चंदेल, सुरेश जोशी, महेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश भारद्वाज, गोपाल शर्मा, टीसी गर्ग, राजेश शर्मा, सुभाष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, जोगेश्वर दत्त और सीमा महंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें