मां शूलिनी मंदिर में नव वर्ष पर दर्शन करते भक्त। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। नववर्ष को लेकर शहर के प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर अपना नए साल की शुरूआत की। शनिवार को मंदिर परिसर में दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बाहर दीप जलाकर बेहतरीन साल की मनोकामना मांगी। मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मुख्यद्वार पर दीप जलाकर पूजा की।
इस बीच मंदिरों में कुछ बिना मास्क भी नजर आए। इस बीच मंदिर परिसर में कोविड को लेकर प्रशासन की ओर से जागरूकता पोस्टर भी लगाए हैं। वर्ष 2020 के बाद 2021 भी कोविड की पाबंदियों के बीच बीत चुका है। मंदिरों में दर्शन करने के लिए लगी पाबंदियां अभी जारी हैं। मंदिर के भीतर घंटी बजाने, प्रसाद लगाने के साथ दीप जलाने पर भी प्रतिबंध रहा।
लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनाने के लिए एक गृह रक्षकों ने मोर्चा संभाल रखा था। नववर्ष को लेकर मां देवी की पूजा-अर्चना की गई है। सुबह से ही मंदिर में लोग दर्शन करने पहुंचने शुरू हो गए। भीड़ का रोकने के लिए दर्शन करने के लिए पांच मिनट का समय दिया।
मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि नववर्ष को लेकर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने नए साल की मनोकामनाएं मांगीं। कोविड नियमों की पालना के लिए सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रही। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।