फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: न्यू कथेड़ में एचआरटीसी की मुद्रिका बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह बाद बस चलने से लोगों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

पुलिस लाइन व शिव मंदिर के पास धंस रही सड़क के कारण बंद थी बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के न्यू कथेड़ क्षेत्र के लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। पथ परिवहन निगम सोलन डिपो ने पांच माह बाद न्यू कथेड़ से मुद्रिका बस सेवा का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। सड़क की हालत ठीक होते ही इस बस सेवा को लोगों की सुविधा के लिए बहाल किया गया है। इससे पहले, मुद्रिका बस न्यू कथेड़ से होकर नहीं आ रही थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों को पैदल ही पुलिस लाइन या चंबाघाट की ओर जाना पड़ता था। उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन के विपरीत सर्विस लेन और शिव मंदिर के पास सड़क धंसने के कारण पिछले पांच माह से मुद्रिका बस सेवा बंद पड़ी थी, जिससे क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने तीन नवंबर के अंक में कथेड़ में धंसी सड़क से बंद आवाजाही के कारण लोगों को हो रही समस्याओं से संबंधित समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई अधिकारियों को कार्य में लेटलतीफी के लिए फटकार भी लगाई थी। एनएचएआई ने बताया है कि धंसी हुई सर्विस लेन की मरम्मत का कार्य अभी भी जारी है। हालांकि, कथेड़ के एक बड़े क्षेत्र में बरसात के दौरान आई दरारें अभी भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने स्वयं क्षेत्र का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम को सड़क की हालत को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश भी दिए हैं।
न्यू कथेड़ में सड़क की हालत सुधरते ही निगम ने मुद्रिका की सेवा शुरू कर दी है। मुद्रिका बस अपने निर्धारित समय पर चल रही है। अब लोगों को राहत मिलेगी।

9सुरेंद्र राजपूतए क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें