फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज खुलते ही 12 रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। एक फरवरी से स्कूल और कॉलेज खुलने की घोषणा के बाद परिवहन निगम ने भी बसों के रूटों को बढ़ाने का फैसला लिया है। इस दौरान 12 अतिरिक्त रूटों पर बस सेवा को बहाल किया जाएगा जिसमें लोकल सहित अन्य लंबे रूट शामिल किए जाएंगे। इससे लोगों की परेशानी कम होगी और अध्यापकों और विद्यार्थियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। अभी निगम उच्चाधिकारियों के निर्देशों का इंतजार कर रहा है। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अभी तक स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण निगम ने अधिकतर रूटों पर बसों को बंद रखा है। इसके बाद बस रूटों की संख्या 96 तक पहुंच जाएगी। उधर, आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलते ही 12 रूटों पर अतिरिक्त बस सेवा को शुरू किया जाएगा। अधिकतर बसों को कोरोना के कारण नहीं स्कूल और कॉलेज बंद होने के कारण भी बंद रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें