फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में जिले की 85 पंचायतों में मतदान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन की सभी 240 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान तीन चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण चुनाव 17 जनवरी को होगा। इसमें सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर, कुनिहार और नालागढ़ की 240 में से 85 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया होगी। इसमें सबसे अधिक नालागढ़ की 28 पंचायतें शामिल हैं। सोलन की 13, कुनिहार 20, धर्मपुर की 15 और कंडाघाट की नौ पंचायतें शामिल हैं। सभी विकास खंडों में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन होगा। चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से संबंधित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोलन की 13 कुनिहार की 20 पंचायतों में चुनाव
खंड सोलन की 37 ग्राम पंचायतों में से 17 जनवरी को ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान होगा। खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमती, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चंडी में मतदान होगा।
नालागढ़ की 28 पंचायतों में चुनाव
नालागढ़ विकास खंड की सभी 77 ग्राम पंचायतों में से बारियां, बवासनी, बघेरी, भाटियां, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घडय़ाच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा।
विज्ञापन

खंड धर्मपुर 15 और कंडाघाट की नौ पंचायतें
खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा। वहीं कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें