फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शमलेच से क्षेत्रीय अस्पताल तक चलाई जाए एचआरटीसी की टैक्सी,

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने उठाई मांग, कहा-किराया भी हो निर्धारित,कई वर्षाें से बंद पड़ी है टैक्सी सुविधा
विज्ञापन

बुजुर्गाें व महिलाओं को आती है दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शमलेच से क्षेत्रीय अस्पताल तक सीधी एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो से इस सेवा को जल्द शुरू करने का आग्रह किया है, साथ ही किराया भी निर्धारित करने की मांग की है, ताकि लोग इस सुविधा का सही लाभ उठा सकें। कई साल पहले एचआरटीसी की टैक्सी शमलेच से क्षेत्रीय अस्पताल तक चलती थी, लेकिन इसे बंद कर दिया गया, जिसके बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है, जो अस्पताल जाने के लिए अन्य सार्वजनिक परिवहन विकल्पों का उपयोग करने में असमर्थ हैं। स्थानीय लोग कई बार एचआरटीसी से इस मुद्दे पर पत्राचार भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने भी इस मुद्दे पर निगम से मांग की है और पत्र भेजकर आग्रह किया है।

बस और ऑटो से समस्याएं
वर्तमान में, अगर क्षेत्रीय अस्पताल जाना हो तो मुद्रिका बस की सेवा उपलब्ध है, लेकिन वह समय पर नहीं चलती और पुरानी बस स्टैंड तक ही जाती है, जिससे यात्रा में परेशानी होती है। वहीं, यदि ऑटो से अस्पताल जाना हो तो तीन बार गाड़ी बदलनी पड़ती है, और विशेष ऑटो लेने पर खर्चा भी काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वर्तमान में एक टैक्सी निर्धारित समय पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चल रही है। हालांकि, भविष्य में टैक्सियों की उपलब्धता बढ़ने पर शमलेच से क्षेत्रीय अस्पताल तक सीधी टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।
सुरेंद्र राजपूत,क्षेत्रीय प्रबंधक,,एचआरटीसी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें