फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में 35 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पथ परिवहन निगम की बसों के अधिकतर रूट बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। आलम यह है कि रविवार को निगम के 35 रूटों पर बस सेवा बंद रही। इससे लोगों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। 40 रूटों पर ही सवारियों के लिए बसें चलाई गईं। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सवारियों को झेलनी पड़ी। बसें नहीं मिलने पर लोगों को निजी वाहनों में महंगा सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

अभी निगम ने 75 रूटों पर बसों को चलाया है। निगम के अनुसार बसों में सवारियों की संख्या पहले घटकर 20 प्रतिशत ही रह चुकी थी। यह अब बढ़कर 35 प्रतिशत हुई है। छुट्टी वाले दिन सवारियों की संख्या और कम हो जाती है। ऐसे में निगम घाटे से बचने के लिए बसों को बंद कर रहा है। आरएम सुरेश धीमान ने कहा कि रविवार का अवकाश होने के कारण अधिकतर रूट बंद रखे गए। सवारियों की संख्या बढ़ने के बाद बाकी रूटों पर भी बस सेवा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें