फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी सवारियों के साथ दौड़ीं एचआरटीसी की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले में सोमवार से 50 फीसदी सवारियों के साथ दौड़ना शुरू हो गई हैं। एचआरटीसी सोलन डिपो ने सोमवार को 60 रूटों पर बसे दौड़ाईं। लोगों को लगभग एक माह बाद परिवहन सेवाएं मिलीं। निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल एक बार फिर शुरू हो गई है। सोमवार को कुछ निजी बसों को छोड़कर सभी ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का साथ दिया है। निजी बसों के नहीं चलने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है लेकिन एचआरटीसी लोगों की मांग के अनुसार बसों को चला रही है। मंगलवार को 62 रूटों पर बसों को चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

कैबिनेट में बसों को चलाने का निर्णय लेने के बाद से एचआरटीसी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसके लिए बसों में सैनिटाइजेशन समेत अन्य सभी कार्य पूरे किए गए। सोमवार सुबह ही सोलन डिपो ने धर्मशाला सहित राज्य के भीतर बसों को भेजा गया। पहले दिन बसों में लोगों की अधिक आवाजाही नहीं देखी गई लेकिन बसों के चलने से बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। जिले में एनएच-5 सहित कई जगहों पर लोग बसों का इंतजार करते भी दिखाई दिए। बसों के चलने से अधिक फायदा कामकाज व उद्योगों में कार्यरत लोगों को हुआ है।
एचआरटीसी सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया सोमवार को सोलन डिपो ने 60 रूटों पर बसें चलाईं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की परेशानी का भी ध्यान है। मांग के अनुसार बसें दौड़ाई हैं। मां शूलिनी निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मेहता रघुविंद्रा सिंह ने बताया कि जिले में 99 फीसदी निजी बस ऑपरेटरों ने हड़ताल में साथ दिया। जब तक प्रदेश सरकार मांगें पूरी नहीं करती, तब तक निजी बसों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

ऑटो और टैक्सी चालकों ने भी दी सेवाएं
जिला मुख्यालय सोलन में ऑटो और टैक्सी चालकों ने सेवाएं शुरू कर दी हैं। पहले दिन ऑटो दो और तीन सवारियों के साथ गंतव्य तक चले। कोविड संकट के चलते लोग अभी ऑटो में बैठने से गुरेज कर रहे हैं। ऑटो में भी चालकों ने प्लास्टिक शीट जैसे सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें