फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एचआरटीसी के पेंशनरों की मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Mon, 14 Sep 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ में एचआरटीसी की बैठक में मांगे पूरी न होने पर सरकार केखिलाफ नारेबाजी करते हुए- संवाद।
विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला इकाई की बैठक रविवार को मां दुर्गा मंदिर, एचआरटीसी कार्यशाला नालागढ़ के समीप जिलाध्यक्ष भीम सिंह शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। प्रदेशाध्यक्ष वृज लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष राम स्वरूप चौधरी, प्रदेश सचिव रघुनाथ शर्मा और अर्की इकाई के अध्यक्ष बलबीर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष वृज लाल ठाकुर ने कहा कि 1 सितंबर को हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के 19 संगठनों ने शिमला के चौड़ा मैदान में सरकार की कथित वादाखिलाफी के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन में परिवहन पेंशनरों की भागीदारी के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि जब तक पेंशनरों की लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि परिवहन पेंशनरों को अभी तक 50 हजार रुपये की किस्त, 3 प्रतिशत डीए और 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों तथा क्लास-तीन व क्लास- चार कर्मचारियों के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि 18 प्रतिशत डीए लंबित होने से प्रत्येक पेंशनर को हर माह करीब 4 हजार से 12 हजार रुपये तक कम पेंशन मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वित्त विभाग की 22 जून की अधिसूचना के अनुसार 1 जनवरी 2016 से पहले के पेंशनरों के विभिन्न भुगतान एकमुश्त किए जाने हैं, लेकिन एचआरटीसी पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अन्य विभागों के पेंशनरों की तर्ज पर परिवहन पेंशनरों को भी समान लाभ देने की मांग की। मंच ने एचआरटीसी को स्टेट ट्रांसपोर्ट घोषित करने की भी मांग उठाई। बैठक में करीब 75 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें