फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एचआरटीसी पेंशनरों ने खोला मोर्चा, 9 जनवरी को शिमला मुख्यालय का घेराव करेगी संघर्ष समिति

विज्ञापन
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए परिवहन निगम के पेंशनर्स स्रोत: संघर्ष समिति - फोटो : मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अधूरे वित्तीय लाभों पर भड़के पूर्व कर्मचारी, बोले- नवंबर की पेंशन तक नहीं मिली
विज्ञापन

नालागढ़ में बैठक में दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों और पेंशन में हो रही देरी को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नालागढ़ में आयोजित पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो 9 जनवरी को शिमला स्थित निगम मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष जगतार सिंह राणा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां अन्य सरकारी विभागों में महीने की पहली तारीख को पेंशन खाते में आ जाती है, वहीं परिवहन निगम के पेंशनरों को नवंबर माह की पेंशन के लिए भी तरसना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल 65 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों की पेंशन जारी कर शेष वर्ग के साथ अन्याय किया है। समिति के सचिव जयकृष्ण राणा ने कहा कि सरकार उम्र का पैमाना तय कर पेंशनरों को आपस में बांटने की कोशिश कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पेंशनर अपने लंबित वित्तीय लाभों और मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कोट

पेंशन और बकाया मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर निगम प्रबंधन को लिखित नोटिस भेजा जा चुका है। यदि 9 जनवरी तक समाधान नहीं हुआ, तो एमडी और अन्य उच्चाधिकारियों का घेराव होगा। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी सरकार की होगी।-पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें