फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एचआरटीसी पेंशनरों में 10 तारीख को भी पेंशन न मिलने से गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन, इकाई परवाणू की मासिक बैठक के दौरान मौजूद संगठन के सदस्य। 
विज्ञापन

विज्ञापन

परवाणू में आयोजित बैठक के दौरान आंदोलन की भी दी चेतावनी
पेंशनरों ने लंबित डीए एरियर का जल्द भुगतान करने की भी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन न मिलने के कारण उनमें रोष है। पेंशनरों ने निगम प्रबंधन पर सौतेला व्यवहार करने और उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
परवाणू में शुक्रवार को आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्षता हरदेव सिंह ने की। संगठन के प्रधान देव राज शर्मा ने कहा कि 10 अप्रैल बीत जाने के बाद भी अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशन का वितरण आयु के आधार पर अलग-अलग समय पर किया जा रहा है, जो कि अनुचित है। उन्होंने मांग की कि सभी पेंशनरों को एक समान तिथि पर भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

पेंशनरों का कहना है कि अदालत के स्पष्ट आदेशों के बावजूद डीए एरियर का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे अवमानना याचिका दायर करेंगे। आरोप लगाया गया कि जहां कार्यरत कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का लाभ मिल चुका है, वहीं पेंशनरों को इससे दूर रखा गया है। जनवरी 2026 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के वित्तीय लाभ और चिकित्सा बिलों का भुगतान भी लंबे समय से अटका हुआ है।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों ने एक स्वर में सरकार और निगम प्रबंधन से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। संगठन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं निकाला गया, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें