चार्जरों में शॉर्ट सर्किट से खड़ी होने लगी बसें, निगम की बढ़ी मुश्किलें
निगम ने जांच के लिए भेजी टीम, चार्जर लगाने वाली कंपनी से तुरंत कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सोलन की ओर से करीब दो माह पहले ही अलग-अलग बस अड्डों पर नए इलेक्ट्रिक चार्जर (ई-चार्जर) लगाए गए हैं। वहीं अभी से इन चार्जरों में फॉल्ट आने लगा है। इससे इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने में परेशानी हो रही है। अर्की बस अड्डे पर निगम की ओर से लगाए चार्जर में भी शॉर्ट सर्किट होने से वह खराब हो गया। ऐसे में बसों को चार्ज करना भी निगम के लिए मुश्किल हो गया। वहीं चार्जर में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से वह खराब हो गया। ऐसे में कई बसें चार्ज होने के लिए खड़ी हो रही है।
एचआरटीसी ने चार्जर खराब होने के बाद बिजली बोर्ड और चार्जर लगाने वाली कंपनी को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया। निगम की ओर से लगाए गए चार्जर में अभी से फॉल्ट आने लगे हैं। वहीं कई चार्जर अभी तक शुरू ही नहीं हो पा रहे हैं। अर्की नए बस अड्डे पर कुनिहार दाड़लाघाट और आसपास के कई बस अड्डों से बस चार्ज होने के लिए आती है। ऐसे में चार्जर खराब होने से उन्हें चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी के समय में सोलन डिपो में केवल चार ही इलेक्ट्रिक चार्जर लागाए गए हैं। इनमें से केवल दो ही काम कर रहे हैं। इससे चार्जरों की कमी भी चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है। सोलन नए बस अड्डे पर भी अभी दो चार्जर में से एक शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण यहां भी चार्ज होने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की कतारें लगी रहती है।
कोट
चार्जर खराब होने की सूचना मिलने के बाद निगम ने संबंधित कंपनी और बिजली बोर्ड से बात कर जल्द शुरू करने के लिए कह दिया है। निगम कोशिश कर रहा है कि इस प्रकार के फॉल्ट चार्जर में न आए, ताकि चालकों को रूटों पर जाने में देरी न हो और लोगों को भी परेशानी न झेलनी पड़े। - तरसेम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो, सोलन