फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी चालक संघ ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Mon, 16 May 2016 01:36 PM IST
अमर उजाला,नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक संघ के पदाधिकारियों ने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष योगेश कपलेश, बीएमएस के प्रदेश प्रेस सचिव राजन वर्मा, नालागढ़ के प्रधान दलीप सिंह सैणी, राजेंद्र सिंह, इंटक के प्रधान भीम सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम आसरा, रामेश्वर दास, तकनीकी संगठन से रमेश चंद, रमेश कुमार, रामआसरा, चरण सिंह, चालक
विज्ञापन


संघ के सुरेश कुमार, हेमराज, कश्मीर सिंह, मदन लाल, कश्मीर चंद, सतीश कुमार, रविंद्र सिंह, शिव कुमार, रामकिशन, रवि, शशी कुमार, परम दत्त, सुनील कुमार, तारा चंद, सुरेंद्र दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान गेट पर एकत्रित हुए तथा अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

संघ के प्रधान ने बताया कि रात्रि व अतिरिक्त भत्ता अभी तक नहीं मिला है। जो जीपीएफ का पैसा खाते से निकाला है उसे अन्य जगहों पर लगा दिया है। इससे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


अनुबंध पर रखे कर्मचारियों को पक्का करने, तकनीकी कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से अतिरिक्त भत्ता नहीं मिल रहा है। सरकार की ओर से घोषित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग की। इसके अलावा वर्ष 1974  की  अधिसूचना को जल्द लागू

करने, चालक व परिचालकों के रिक्त पद भरने, अनुबंध कर्मियों को ग्रेड-पे पर रखने, चार हजार वाले परिचालक व 72 सौ वाले चालकों का वेतन बढ़ाने, पदोन्नति की शर्त पांच साल से हटाकर तीन साल करने, बीस वर्ष तक बिना किसी पदोन्नति पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को दो विशेष वेतन वृद्धि की मांग, बसों में डीटीसी की तर्ज पर टिकट लेने के लिए जिम्मेदारी सवारी की होने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें