फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क धंसने से बाल-बाल बची एचआरटीसी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। कसौली विधानसभा

क्षेत्र के मंझोली-बायला-चक्कीमोड़ सड़क पर बड़ा हादसा टल गया। यहां पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस खाई में गिरने से
बच गई।
घटना सुबह की बताई जा रही है जब बस चक्कीमोड़ की तरफ आ रही थी तो पनेवा गांव के समीप एक बाइक सवार को पास देने के लिए चालक ने जैसे ही बस को सड़क किनारे किया तो उसका पिछला हिस्सा धंस गया। इस दौरान बस में सवारियां भी मौजूद थीं। हालांकि तुरंत सभी सवारियों को बाहर निकाल लिया गया। चालक ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। इसके बाद परवाणू से मौके पर हाइड्रा मशीन को मंगवाया गया और बस को बाहर निकाला गया। बरसात के दौरान इस तरह के हादसे आए दिन हो रहे हैं जब सड़कें धंस रही हैं। इससे वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस तरह की सड़कों पर सफर कर रहे हैं। परवाणू एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप ठाकुर ने बताया कि सड़क कच्ची होने के चलते धंस गई। बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें