फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज 62 रूटों पर मिलेगी एचआरटीसी बस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बसों को चलाने के लिए एचआरटीसी सोलन डिपो में लोगों के फोन आने शुरू हो गए हैं। निजी बसों के न चलने के कारण लोग इन रूटों पर भी एचआरटीसी की बसों को चलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, मंगलवार को भी कम बसें होने के कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकतर दिक्कतें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों हुई हैं, जहां पर केवल निजी बसें ही दौड़ती थी। खास यह है कि एचआरटीसी को उन रूटों पर भी बसें चलाने के लिए लोग कह रहे हैं, जहां पर आमदनी भी कम है, लेकिन लोगों की मांग के बाद सोलन डिपो ने उच्चाधिकारियों को बसें चलाने के लिए लिखा है। वहीं बुधवार को भी 62 रूटों पर सोलन डिपो बसें चलाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोलन डिपो ने मंगलवार को 62 रूटों पर 50 फीसदी क्षमता के साथ बसों को चलाया है। बसों के चलने से लोगों को राहत भी मिली है और बाजारों में रौनक देखने मिली है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इस सुविधा से वंचित रहे हैं और एचआरटीसी बसों को चलाने की मांग कर रहे हैं। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सोलन ने बताया कि सोलन डिपो ने मंगलवार को 62 रूटों पर बसें चलाई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बसें चलाने की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
आज जिला में दौड़ेंगी 40 फीसदी निजी बसें
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बैठक में मिले आश्वासन के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने बुधवार से बसें चलाने की हामी भरी है। हालांकि जिले में अभी 40 फीसदी निजी बसें ही दौड़ेंगी। मां शूलिनी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मेहता रघुविंद्रा सिंह ने बताया कि आश्वासन के बाद बसों को चलाया जा रहा है और लोगों को सुविधा दी जाएगी। नियमानुसार 50 फीसदी क्षमता के साथ बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें