फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू-जोहड़जी रूट पर बीच रास्ते हांफ गई एचआरटीसी की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों ने झेली परेशानी, गंतव्य तक पहुंचने के लिए करने लेना पड़ा वैकल्पिक साधनों का सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू-जोहड़जी रूट पर रविवार को गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सोमवार सुबह वापसी के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। बस के बीच रास्ते में अचानक खराब हो जाने से इसमें सवार यात्रियों को कड़ाके की ठंड में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी व वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह यह बस पहले तो स्टार्ट ही नहीं हुई। कड़ी मशक्कत के बाद जब इसे स्टार्ट किया गया, तो कुछ ही दूरी तय करने के बाद बस ने दोबारा जवाब दे दिया। बीच पहाड़ी रास्ते में बस के पहिये थमने से यात्री काफी देर तक फंसे रहे। चालक ने तुरंत इसकी सूचना बस अड्डा प्रबंधन को दी, जिसके बाद परवाणू से मैकेनिक मौके पर भेजा गया।

खटारा बसों के भरोसे रूट, मरम्मत की उठी मांग
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस लंबे रूट पर अकसर बसें खराब होती रहती हैं। लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुरानी और खटारा बसों को इन दुर्गम मार्गों पर भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने निगम से मांग की है कि रूट पर चलने वाली बसों की नियमित मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में यात्रियों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जैसे ही बस खराब होने की सूचना मिली, तुरंत मैकेनिक भेज दिया था। तकनीकी खराबी को दूर कर बस को वापस परवाणू लाया जा रहा है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।-प्रीतम सिंह, बस अड्डा प्रभारी, परवाणू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें