फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाटियां गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
नालागढ़  के भाटियां में गुरू गोबिंद सिंह प्रकाश उत्सव पर शब्द कीर्तन का श्रवण करते हुए श्रद्धालु - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
विज्ञापन
रागी जत्थे व कथावाचक ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। दभोटा के समीपवर्ती गांव भाटियां स्थित गुरुद्वारा साहिब में दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय अखंड पाठ का सोमवार को भोग डाला गया। समागम में केसगढ़ साहिब से आए रागी जत्था भाई इंदरजीत सिंह ने मधुर कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथा वाचक मनिंदर पाल सिंह ने गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने बताया कि मात्र 9 वर्ष की आयु में गुरु साहिब के पिता और बाद में उनके चारों साहबजादों ने शहादत दी थी। इस दौरान सजे दीवान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। समागम के उपरांत अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, कुलवंत सिंह, परमजीत ग्रेवाल सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें