फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर में लगी आग, सिलिंडर भी फटा बाल-बाल बचे चार लोग

Wed, 01 Nov 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे नर्सिंग मंदिर के समीप निजी भवन में हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस और अग्रिशमन विभाग की टीम ने आधे घंटे में किया काबू
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के मुख्य बाजार से सटे नर्सिंग मंदिर के समीप एक घर में सिलिंडर फटने से आग लग गई, जिससे करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में एक महिला भी घायल हो गई। महिला ने आग को देखकर खिड़की से नीचे छलांग लगा दी, जिससे महिला की टांग टूट गई। हादसे में चार लोग बाल-बाल बच गए। अग्रिकांड की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्रिशमन विभाग को दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे में काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग शॉट सर्किट से लगी है। इस दौरान घरेलू गैस सिलिंडर भी फट गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हुए अग्रिकांड के कारणों की जांच की।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे मुख्य बाजार और क्षेत्रीय अस्पताल के समीप नर्सिंग मंदिर के साथ सटे एक मकान में एकदम से आग लग गई। इस दौरान घर में चार लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने सभी सदस्यों को घर से सुरक्षित बाहर निकालकर इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस बीच बचाव करते समय टीन के छत्त पर खड़े अग्निशमन विभाग के जवान भी छत टूटने से नीचे गिर गए। हालांकि इसमें जवानों को ज्यादा चोटें नहीं आई। विभाग की ओर से आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। उधर, होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने के बाद सिलिंडर फट गया था। इससे आग घर में तेजी से फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
5जी की तारों के चलते अग्निशमन वाहन पहुंचने में हुई दिक्कत
आग के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम को भी मौके पर पहुंचने में परेशानी आई। स्थानीय वार्ड पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि आग लगने के बाद जैसे ही अग्निशमन विभाग के वाहन को बुलाया गया तो 5जी की तारों के कारण इसे आना मुश्किल हो गया। करीब चार से पांच जगहों पर तारों को काटा गया, जिसके बाद वाहन मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में इस तरह के जाल तारों के बने हुए हैं, जो इस तरह के हादसों में दिक्कतें खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें