फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कथेड़ में अस्पताल का कार्य पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल का निर्माणाधीन भवन।
विज्ञापन
मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, टिटनेस और डिप्थीरिया से लड़ने के लिए मिलेगा असरदार टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। देश में टिटनेस और डिप्थीरिया पर असरदार टीका इस वर्ष सरकारी स्तर के अस्पतालों में उपलब्ध होगा। इसके लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई), कसौली ने नई वैक्सीन तैयार की है। वर्ष 2025 में टिटनेस और डिप्थीरिया वैक्सीन का शोध सफल रहा। संस्थान की तैयार वैक्सीन की गुणवत्ता में वृद्धि हुई है और यह एंटीबॉडी बनाने में प्रभावी सिद्ध हुई है।
इसी वर्ष शहर के पास कथेड़ में निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल का भवन भी पूरा हो जाएगा। अस्पताल का पहला चरण जून तक पूरा होने की उम्मीद है। नया अस्पताल छह मंजिला होगा, जिसमें अलग-अलग ब्लॉकों को जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी दी जाएगी। अस्पताल में पार्किंग और मरीजों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के लिए कथेड़ में 79 बीघा भूमि पर आधुनिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ कई प्रकार की लैब, वार्ड और ट्रॉमा सेंटर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कंडाघाट में टनल और पुल निर्माण
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कंडाघाट में निर्माणाधीन टनल और पुल का कार्य एरिफ कंपनी अप्रैल तक पूरा कर देगी। फोरलेन का निर्माण कार्य भी 91 फीसदी पूरा हो चुका है। कंपनी ने आगामी दिनों में कार्य पूरा करने का विशेष प्लान तैयार किया है।
बद्दी में करोड़ों रुपये के विकास कार्य
बद्दी (सोलन)। नए साल पर बद्दी में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीद है। दून के विधायक राम कुमार ने बताया कि बद्दी में 37 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण होगा। अस्पताल का 100-बेड का निर्माण पूरा होने के बाद ओपीडी बिल्डिंग का काम शुरू होगा। बद्दी में मिनी सचिवालय भी बनेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शीतलपुर को जगातखाना से जोड़ने, मानपुरा और गोयला में पीएचसी भवन निर्माण, कृष्णगढ़ को तहसील का दर्जा, साई रोड और वार्ड छह में सीवरेज व गलियों को पक्का करने सहित पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों का 10 करोड़ रुपये में पक्का निर्माण भी अगले साल शुरू होगा। कुल मिलाकर बद्दी में इन विकास कार्यों के लिए कई करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें