केवीके कंडाघाट में बागवानी मंत्री औचक निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों से जानकारी लेते हुए। स्रोत ड
- फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़े गए स्मैक तस्कर।
बागवानों से अपील,आधुनिक कृषि एवं बागवानी तकनीक को अपने सहयोगियों से भी करें साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को कंडाघाट के डेढ़घराट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने आधुनिक बागवानी प्रशिक्षण ले रहे बागवानों से संवाद स्थापित किया। मंत्री ने बागवानों से आग्रह किया कि वे आधुनिक कृषि एवं बागवानी तकनीक, पौधरोपण और अन्य जानकारी अपने सहयोगियों के साथ साझा करें, ताकि सभी किसानों को नई तकनीकों के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने केंद्र में स्थापित नर्सरी का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। जगत सिंह नेगी ने बताया कि एचपी शिवा परियोजना के तहत वर्ष 2025-26 में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं ताकि सेब के अलावा अन्य फलों की बागवानी को प्रोत्साहित किया जा सके और प्रदेश की जलवायु के अनुसार नई किस्मों को तैयार कर बागवानों की आय बढ़ाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उष्णकटिबंधीय बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उष्णकटिबंधीय फलों को उच्च घनत्व पौधरोपण के तहत लाया जा रहा है। इसके तहत 48 सिंचाई योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है, जिससे लगभग 5 हजार किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इस परियोजना पर कुल 200 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, बागवान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।