फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर कॉलेज में संगीत उत्सव में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज धर्मपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसौली (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में संगीत उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन संगीत विभाग की सहायक आचार्या डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस दौरान संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, समूह गीत शिव कैलाशों के वासी, लोकगीत, भंगड़ा और पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ऋतिका, तन्वी, आदित्य, आरुषि, चिराग और स्नेहा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल ने संगीत विभाग की सहायक आचार्या डॉ. सुनीता शर्मा और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित और आकर्षक रहा, जिसे सभी उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें