ऋषभ व अक्षिता ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
नौणी विवि में तीन दिवसीय युवा महोत्सव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय में 9वें वार्षिक अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव का खिताब बागवानी कॉलेज ने अपने नाम किया। विवि में चल रहे महोत्सव के अंतिम दिन बागवानी महाविद्यालय नौणी को समग्र विजेता घोषित किया गया। परिणाम तीन दिवसीय उत्सव के समापन सत्र के दौरान घोषित किए गए, जिसमें विभिन्न साहित्यिक, थिएटर, ललित कला, गीत और नृत्य कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के सभी चार कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया।
अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण ग्रुप डांस रहा। इसमें सभी कॉलेजों की टीमों के प्रदर्शन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में वानिकी कॉलेज का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया और बागवानी कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। देशभक्ति गीत में बागवानी प्रथम और वानिकी महाविद्यालय द्वितीय रहा। लाइट वॉकल्स में बागवानी कॉलेज के ओस और मोहित ने संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि वानिकी की हिम शिक्षा और थुनाग के दीपक दूसरे स्थान पर रहे। समूह गान में बागवानी की टीम प्रथम और वानिकी की टीम दूसरे स्थान पर रही। एकांकी नाटक में फॉरेस्ट्री कॉलेज ने बागवानी को हराकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि माइम में बागवानी की टीम ने फॉरेस्ट्री को हराकर पहला स्थान पाया। स्किट में बागवानी कॉलेज पहले और नेरी दूसरे स्थान पर रहा। मोनो एक्टिंग में बागवानी कॉलेज की भारती और फॉरेस्ट्री के आशीष ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया, जबकि नेरी और फॉरेस्ट्री कॉलेज की अदिति और सिमरन दूसरे स्थान पर रहीं।
इसी तरह तबला वादन के लिए 11 वर्षीय हेमंत और अपने मनोरंजक नृत्य के लिए थुनाग कॉलेज के दीपक को प्रशंसा पुरस्कार दिए गए। इस वर्ष पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार बागवानी महाविद्यालय के ऋषभ और अक्षिता ने जीता।
पुरस्कार नौणी विवि कुलपति प्रो राजेश्वर सिंह चंदेल द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रदर्शन करने के लिए सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इससे पहले डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ राजेश भल्ला ने यूथ फेस्टिवल की रिपोर्ट पेश की। डॉ. नरेंद्र भरत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
नौणी विवि में आयोजित 9वें वार्षिक इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्या