होमगाडऱ्र्ड ने बैठक में पेंशन सुविधा मांगी।
- फोटो : demo pic
हिमाचल बैंड और अन्य होमगार्डस संघ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में अर्की में हुई। बैठक में पेंशन सुविधा न देने पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बार-बार सरकार से आग्रह करने के बावजूद पेंशन की मांग की अनदेखी हो रही है। इसका खामियाजा सरकार को विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि एक ओर तो सभी जनप्रतिनिधि अपने वेतन और भत्ते बढ़ाने के लिए विधानसभा में एकजुट हो जाते हैं लेकिन सालों तक जनता की सेवा करने वाले होमगार्ड जवानों को किसी तरह की पेंशन सुविधा नहीं दी जा रही। इस कारण वृद्धावस्था में उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बैठक में मौजूद सदस्यों ने सरकार और विभाग को चेताते हुए कहा है कि यदि 15 दिन के अंदर इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया तो उन्हें कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर संतराम, भगतराम, धर्मपाल, बृजलाल, बाबूराम, रमेश, हीरालाल, परसराम, हेमशंकर, केशव राम, नरेंद्र, ईश्वर, किरपाराम, रामलाल, मनसाराम और हेतराम आदि मौजूद रहे।