फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राइजिंग डे पर होगी हॉकी प्रतियोगिता 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन हॉकी क्लब की मासिक बैठक में गतिविधियों पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हॉकी क्लब सोलन की मासिक बैठक क्लब के अध्यक्ष एसपी जगोता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया कि 27 अगस्त को क्लब के स्थापना दिवस तथा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता जिला स्तरीय होगी या राज्य स्तरीय, इसका अंतिम निर्णय अगस्त में होने वाली अगली बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में क्लब की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। क्लब की ओर से ठोडो मैदान में बच्चों के लिए सुबह और शाम निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां करीब 20 बच्चे अभ्यास कर रहे हैं। बैठक में प्रशिक्षण में अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने तथा उन्हें आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक सैकड़ों बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इसके लिए क्लब के सभी सदस्य निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें