फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में सिंचाई के बाद भी पीली पड़ने लगी गेहूं की फसल

विज्ञापन
बद्दी  में पानी देने के बाद भी नहीं बढ़ी गेहूं की ग्रोथ- संवाद।
विज्ञापन
भरपूर सिंचाई करने के बाद भी नहीं हो पा रही है फसल की ग्रोथ
विज्ञापन

किसानों ने सरकार ने क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बददी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में सिंचाई के बावजूद गेहूं की फसल की ग्रोथ रुक गई है। किसानों का कहना है कि बिना बारिश के अब सिंचाई का पानी भी फसल को बढ़ने में मदद नहीं कर पा रहा है और पानी देने के बाद भी फसल पीली पड़ने लगी है। बीबीएन में करीब 6000 हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगाई गई है, लेकिन इस बार सितंबर के बाद कोई बारिश नहीं हुई। बरसात में ठीक ठाक बारिश होने के कारण खेतों में नमी बनी रही और किसानों ने गेहूं की फसल बो दी। फसल उग गई थी, लेकिन बिना पर्याप्त पानी के पहाड़ी क्षेत्रों में फसल समाप्त हो गई। मैदानी इलाकों में जहां सिंचाई हो रही है, वहां भी फसल की ग्रोथ रुक गई और पानी देने के बाद भी गेहूं पीली पड़ गई है। किसानों ने सरकार से प्रदेश के इस क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। डूमनवाला के अमरचंद ठाकुर, बद्दी के बेअंत ठाकुर, प्यारा राम, श्याम चौधरी, खेड़ा से अवतार सैणी, ढांग उपरली से सदा राम, सतनाम सिंह, दभोटा से सुरमुख सिंह और विक्की फौजी ने बताया कि सिंचाई के बावजूद फसल बढ़ नहीं रही है और पानी देने के बाद भी सूखती जा रही है। किसान भजन सिंह ने बताया कि दिन का तापमान अचानक बढ़ने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। रात का तापमान कम है जबकि दिन में बढ़ रहा है। इसके चलते फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि सिंचाई करने के बाद भी फसल प्रभावित हो रही है।
कोट
बारिश न होने और दिन का तापमान अचानक बढ़ने के कारण यह समस्या आई है। सिंचाई वाले क्षेत्रों में भी गेहूं की फसल पीली पड़नी शुरू हो गई है।
डॉ. संदीप गौतम, विषय विशेषज्ञ,कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें