महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। तीन दिवसीय राष्ट्रीय पेसा पालो चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 7 दिसंबर तक महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल में किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 और अंडर-14 दो टीमें शामिल हुईं और दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप विजेता ट्रॉफियां अपने नाम कीं। हिमाचल प्रदेश पेसा पालो संघ के सचिव डॉ. रमेश राजपूत ने बताया कि देश के आठ राज्यों की टीमों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। फाइनल में हिमाचल का सामना मेजबान महाराष्ट्र से हुआ। इसमें अंडर-19 टीम मात्र 2 रन से, जबकि अंडर-14 टीम 1 रन से पीछे रही और दोनों ही टीमें में उपविजेता बनीं।
डॉ. राजपूत ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से हिमाचल के खिलाड़ी इसमें भाग लेकर अपनी पहचान बना रहे हैं। आगामी 2026 वर्ल्ड कप (ऑस्ट्रेलिया) के लिए टीम चयन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी शीघ्र ही जिला एवं राज्य स्तरीय पेसा पालो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।