फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमाचल टैक्सी यूनियन सेना के जवानों को निशुल्क देगी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। हिमाचल टैक्सी यूनियन ओल्ड बस स्टैंड सोलन भी अब सेना के जवानों के लिए निशुल्क सेवा देगी। इसमें छुट्टी पर आए या अन्य सेना जवानों को ड्यूटी जाने के लिए यूनियन कोई किराया नहीं लेगी। यूनियन ने इसकी शुरूआत कर दी है। शनिवार को भी यूनियन की ओर से दो सेना के जवानों को पिंजौर और चंडीगढ़ निशुल्क छोड़ा गया। यूनियन के प्रधान कमल कांत का कहना है कि युद्ध की स्थिति में यूनियन ने निर्णय लिया है कि वह सेना के जवानों को देश के किसी भी कोने में जाने के लिए कोई किराया नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि सेना के जवान हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं। ऐसे में हम उनके साथ खड़े हैं। लिहाजा यूनियन ने निर्णय लिया कि वह सेना के जवानों की मदद इस तरह से करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले सोलन की शूलिनी टैक्सी यूनियन की ओर से भी सेनिकों के लिए निशुल्क सेवा की गई है। वह भी सेना के जवानों को देशभर में निशुल्क सेवा देंगे। साथ ही देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ भी सेना के सामान निशुल्क भेजने में अपने ट्रक भेजने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें