फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ध्याण में पटवार कार्यालय का विधायक राम कुमार चाैधरी ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टा के घ्याण में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पटवारी कार्यालय के शुभारंभ विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के 34 मौजा के लोग लाभांवित होंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को राजस्व से सम्बन्धित विभिन्न सुविधाएं उनके घरद्वार पर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अक्तूबर, 2023 से मार्च, 2025 तक कुल 3,25,926 लंबित राजस्व मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है। इसके बाद विधायक ने आयोजित स्थानीय मेले का शुभारंभ किया और पारंपरिक खेल दंगल में उपस्थित युवाओं से आग्रह किया कि देश हित के सदैव तत्पर रखे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पट्टा की प्रधान रंजना, बीडीओ बद्दी विवेक महाजन, बीडीओ कुलदीप कुमार, नायब तहसीलदार सुरज सिंह नेगी, भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान तरुण चौधरी, अरुण चौधरी, ललित वर्मा अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें