फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कार्य में लापरवाही, बघाट बैंक के एजीएम निलंबित; जानें विस्तार से

Wed, 04 Mar 2026 10:03 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

जिला सोलन के बघाट बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की वजह कार्य में लापरवाही बरतना है। जानें विस्तार से...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बघाट बैंक की बीओडी ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को असिस्टेंट जनरल मैनेजर को सोलन के समीप सलोगड़ा और नौणी के समीप धरजा में दो संपत्तियों को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे। एजीएम ने यह कहकर इन्कार कर दिया कि शनिवार को बैंक की छुट्टी होती है, इसलिए वह कब्जा नहीं लेंगे। इसके बाद बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार कश्यप को स्वयं दोनों जगह संपत्तियों का कब्जा लेने के लिए पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


यह मामला सोमवार को हुई बैंक की बीओडी के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत एजीएम को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद मंगलवार को बैंक प्रबंधकों की ओर से कार्रवाई करते हुए एजीएम को निलंबित कर दिया गया। उधर, इस बारे में बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि बैंक की बीओडी में एजीएम को निलंबित करने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें