फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हॉस्टल की नौवीं मंजिल से कूदा जेपी यूनिवर्सिटी का छात्र, हालत नाजुक

Thu, 16 Apr 2026 12:08 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

सोलन में वाकनाघाट स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने हॉस्टल की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
सोलन में यूनिवर्सिटी में छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाकनाघाट स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने हॉस्टल की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जैसे ही घटना का पता अन्य विद्यार्थियों को लगा तो वे परिसर में एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन





स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी सोलन अशोक चौहान, थाना प्रभारी कंडाघाट मुकुल भी मौके पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शांत करवाया। जेपी विवि में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात की है। उधर, एसपी सोलन अभिषेक शेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों की अनुमति मिलने के बाद ही छात्र के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस जांच जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद से जेपी यूनिवर्सिटी के छात्रों में गहरा रोष और तनाव देखा जा रहा है। हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने देर रात उग्र प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। छात्र जम्मू का रहने वाला है।
विज्ञापन

एक माह में दूसरा मामला, उठ रहे सवाल
बता दें कि शिक्षा हब कहे जाने वाले सोलन जिले में एक ही महीने के भीतर आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयास का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले शूलिनी विश्वविद्यालय में भी एक मामला सामने आया था। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने अब शिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले सामने आए मामले में पता लगा था कि छात्र शूलिनी विश्वविद्यालय का ही छात्र था और उसकी जॉब प्लेसमेंट भी विश्वविद्यालय में ही हुई थी, लेकिन जो सैलरी उसे जॉब लगने से पहले बताई गई थी, उसे वह बाद में नहीं मिली। इस कारण वह काफी तनाव में था। इसके बाद उसने आत्महत्या करने कदम उठाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें