फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: 100 विद्यार्थियों को हर माह मिलेगी 4000 से 6000 रुपये की छात्रवृत्ति, नवंबर में हुई थी परीक्षा

Wed, 04 Feb 2026 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

हिमाचल प्रदेश के 100 विद्यार्थियों को 4000 से 6000 रुपये की छात्रवृत्ति हर माह मिलेगी। प्रदेश भर में हर वर्ष दो चरण में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट परीक्षा आयोजित की जाती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति के लिए 100 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। एससीईआरटी सोलन ने जिलेवार छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी अपनी साइट पर भी अपलोड कर ली है। वहीं अब चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाता और अन्य दस्तावेजों को जमा किया जा रहा है, जिसे जल्द निदेशालय को भेजा जाएगा। चयनित छठी कक्षा के छात्रों को प्रतिमाह 4,000, सातवीं कक्षा में 5,000 और आठवीं कक्षा के छात्रों को 6,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रदेश भर में हर वर्ष दो चरण में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें पिछले शिक्षा सत्र का परिणाम घोषित किया है।

विज्ञापन


उधर, प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन डॉ. रीतू शर्मा सोनी ने बताया कि जिलेवार परीक्षा परिणाम साइट पर अपलोड कर लिया है। वहीं, अब बच्चों के बैंक खाता समेत अन्य दस्तावेजों को एकत्रित किया जा रहा है। जिसे निदेशालय भेजा जाएगा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नए सत्र से छात्रवृत्ति मिलने लगेगी।

इस सत्र के लिए पांच अप्रैल को प्रथम चरण की स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट परीक्षा 324 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रवेश लेने के लिए कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा जिलावार परिणाम
 
जिला विद्यार्थी
बिलासपुर   05
चंबा 12
हमीरपुर 05
कांगड़ा 14
किन्नौर 01
कुल्लू 08
लाहौल स्पीति  01
मंडी 14
शिमला  11
सिरमौर 11
सोलन 11
ऊना  07
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें