फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई मास्ट लाइटें खराब, बद्दी शहर डूब रहा अंधेरे में : गुरमैल

Thu, 25 Apr 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नहीं हो रही है नियमित सफाई, कचरा गलियों में फैल रहा
विज्ञापन


बस अड्डे पर शौचालय व लाइट की व्यवस्था न होने से यात्री परेशान
दून भाजपा के सचिव ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। दून भाजपा के सचिव गुरमैल चौधरी ने कहा कि बद्दी में हाई मास्ट लाइट बंद पड़ी हैं। शाम होते ही पूरा बद्दी शहर अंधेरे में डूब जाता है। नप के पास न तो लाइट है और न ही इलेक्ट्रीशियन, इससे लोग परेशान हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बद्दी के सभी चौक इन दिनों रात के समय अंधेरे में डूबी रहती है। कई बार नगर परिषद को इस बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही। स्थानीय विधायक ने बद्दी को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी लेकिन वर्तमान में बद्दी का हाल तो पहले से भी बदतर हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सफाई का बुरा हाल है। नप ने जहां पर कूड़ादान रखे हैं वह भरे पड़े रहते हैं। लोग कूड़ेदान भरने के बाद उसके साथ ही ढेर लगाना शुरू कर देते हैं। इसे आवारा जानवर पूरी गलियों व बाजार में कचरा फैला रहे हैं।
विज्ञापन


दून भाजपा के महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि फोरलेन बनने के बाद बस अड्डे को सनसिटी रोड पर शिफ्ट कर दिया है। यहां पर यात्रियों को बैठने के लिए कोई सुविधा नहीं है। शौचालय की भी यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। यह अस्थाई अड्डा से पुराने अड्डे से डेढ़ किमी दूरी पर होने से यात्रियों को अपने घर तक पहुंचने के लिए परेशानी हो रही है। टेंपो संचालक अपनी मनमर्जी से किराया वसूल रहे हैं। स्थानीय विधायक ने यहां पर मुद्रिका बस चलाने की बात कही थी लेकिन यह मात्र घोषणा बन कर ही रह गई है। इस मौके पर जिला इकाई के सदस्य कृष्ण कौशल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें